Jun 15, 2026
नई दिल्ली, (वीअ)।
गर्मी के मौसम में अपनी आंखों को बीमारियों से बचाने के उपाय आवश्यक हैं। आंखों को साफ रखें तथा जब आवश्यक हो, ठंडे पानी का सेक करें।
उपरोक्त जानकारी देते हुए विजन आई सैन्टर के चेयरमैन एवं जाने-माने नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ए.के. ग्रोवर ने बताया कि गर्मी के मौसम में कई लोगों को आंखों में एलर्जी हो जाती है। आंखों में खुजली तथा चुभन होने की शिकायत होती है। चिपचिपाहट या आंखों से पानी गिरना भी हो सकता है। इसके लिए आंखों को ठंडे पानी से सेक करना, धूल मिट्टी से बचाना और लुबरीकेटिड़ दवाओं का प्रयोग करना सहायक होता है. यदि तकलीफ़ ज्यादा हो तो नेत्र रोग विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए। डॉ. ए.के. ग्रोवर आई स्पेशलिस्ट जोकि गंगा राम अस्पताल दिल्ली के नेत्र रोग विभाग से वरिष्ठ सलाहकार भी है, उन्होंने बताया कि आंखो की पलकों को भी कॉटन (रूई) ठंडे पानी में भिगाकर पलकें साफ करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जिन लोगों की आंखों की किसी प्रकार की सर्जरी हुई है या सूर्य की रोशनी से आंखों पर कोई प्रभाव पड़ता है तो उनको अच्छे चश्में अर्थात् ब्रांडेड ग्लास जो अल्ट्रा वायलेट लाइट से बचा सकें, का इस्तेमाल करने चाहिए और जहां तक सम्भव हो धूप-गर्मी से बचना चाहिए। डॉ. ग्रोवर ने बताया कि धूप से आंखों के पार्डन व के रोग भी हो सकते हैं। क्योंकि धूप की अल्ट्रा वायलेट लाइट सेव पर्दा प्रभावित हो सकता है।
www.visioneyecentre.com, © 2026. All Right Reserved.