होली पर नेचुरल कलर का इस्तेमाल करें: आंखों की सुरक्षा है सबसे ज़रूरी

होली पर नेचुरल कलर का इस्तेमाल करें: आंखों की सुरक्षा है सबसे ज़रूरी
होली पर नेचुरल कलर का इस्तेमाल करें: आंखों की सुरक्षा है सबसे ज़रूरी

Feb 28, 2026

नई दिल्ली। होली के मौके पर लोगों को प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करने और सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने की सलाह दी गई है। यह अपील विजन आई सेंटर दिल्ली के चेयरमैन एवं सर गंगा राम अस्पताल के नेत्र रोग विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. ए.के. ग्रोवर ने की।

वीर अर्जुन संवाददाता

डॉ. ग्रोवर ने कहा कि होली के दौरान कई लोग सस्ते और घटिया केमिकल युक्त रंगों का उपयोग करते हैं या पानी के गुब्बारे एक-दूसरे पर फेंकते हैं। ऐसे रंग और गुब्बारे आंखों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। केमिकल रंग आंखों में जलन, एलर्जी, संक्रमण और गंभीर मामलों में दृष्टि पर भी बुरा असर डाल सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जिन लोगों की आंखों की सर्जरी हुई है या जो किसी नेत्र रोग से पीड़ित हैं, उन्हें होली खेलते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसे लोगों को रंगों और पानी से बचना चाहिए।

डॉ. ग्रोवर ने यह भी कहा कि डायबिटीज (शुगर) के मरीजों को संक्रमण का खतरा अधिक होता है, इसलिए उन्हें अपनी आंखों की विशेष देखभाल करनी चाहिए।

अगर होली खेलते समय आंखों में रंग या पानी चला जाए तो:

  • तुरंत साफ और ठंडे पानी से आंखें धो लें।

  • आंखों को बिल्कुल न रगड़ें।

  • यदि जलन, दर्द या धुंधलापन बना रहे तो तुरंत नजदीकी नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क करें।

डॉ. ग्रोवर ने अंत में कहा कि होली भाईचारे और सद्भाव का त्योहार है, इसलिए इसे सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ मनाना चाहिए।

Stay Connected with us for latest updates!

Call us
Book Appointment TO know More About Lasik
Know More About Lasik
Book Apt